फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक में जिले के खिलाड़ी नहीं लिए गए

Tue, 23 Jun 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में मौका न दिए जाने से जिले के खिलाड़ियों में आक्रोश है। 24 जून से बनारस में एथलेटिक प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। खिलाड़ियों ने जिला खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संगठन स्तर पर ठोस प्रयास नहीं किए गए। जिसके कारण जिले की प्रतिभाओं को मौके नहीं मिला। खिलाड़ियों का कहना है कि मामले की शिकायत प्रदेश के खेलकूद मंत्री से की जाएगी। उधर, यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की दलील है कि पिछली प्रतियोगिता में जिले के किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ था, इसलिए इस बार ट्रायल भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन

एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है, वहीं खिलाड़ियों की उपेक्षा से सरकार की मंशा में पानी फिरता नजर आ रहा है। खिलाड़ी अनुज पांडेय, तरुण, अभिषेक, अमित, विपुल, सुरेश, राजेश, विनय कुमार ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से दिन-रात एक करके एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। दौड़ में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला। बनारस में एथलेटिक खेल में जिले को मौका न मिलना दुर्भाग्य की बात है। खेल एसोसिएशन ने प्रतिभागियों के चयन को लेकर अनदेखी की है। जिले में लगभग एक सैकड़ा खिलाड़ी ऐसे हैं जो दौड़ का अभ्यास करते हैं, लेकिन उनको आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन सिर्फ कागजों पर चल रही है। न तो पदाधिकारियों का पता है और न ही संगठन का। संगठन सिर्फ कागजी ढांचे में चल रहा है। प्रदेश एसोसिएशन की दलील पर खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिता में चयन के लिए ट्रायल न कराया जाना नियम के विरुद्ध है। जरूरी नहीं है कि हर बार जिले के सभी खिलाड़ी ट्रायल में फेल हो जाएं। खिलाड़ियों का कहना है कि यह सोचकर कि एक बार फेल होने पर दोबारा मौका न दिए जाए, गलत है।
कोट
पिछली बार हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल कराया गया था, लेकिन ट्रायल में एक भी खिलाड़ी चिह्नित नहीं हुए थे। इसलिए इस बार ट्रायल ही नहीं कराया गया।- पीके श्रीवास्तव, सचिव, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन।
विज्ञापन

कोट
यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि राज्य स्तरीय होने वाली एथलेटिक प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पा रह हैं। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मौका न मिलने खेला प्रतिभाओं के उत्साह पर गहरा असर पड़ता है। इसके लिए खेलकूद विभाग और जिला एसोसिएशन दोषी है।-  रविकांत मिश्र, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें