फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ चालीस लाख की लागत से जिले में बनेंगी आठ गोशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आठ करोड़ 40 लाख की लागत से जिले मेें आठ गोशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनकर तैयार हो गई है। शासन ने इन गोशालाओं के निर्माण के लिए बजट भी उपलब्ध करा दिया है। हालांकि अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इन गोशालों को आठ ब्लाकों में बनाया जाएगा। छह ब्लाकों के लिए सात करोड़ 20 लाख व दो ब्लाकों के लिए एक करोड़ 20 लाख का बजट अवमुक्त किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार ने बताया कि अभी तक जो गोशालाएं बनीं हैं, उनका निर्माण अस्थाई है।
अब इन आठ गोशालाओं का निर्माण स्थाई होना है। गोशालाओं के चारो तरफ पक्की बाउंड्री की जाएगी। गोशाला में चार शेड बनाए जाऐंगे व भूसा गोदाम भी बनेगा। गायों की देखभाल के लिए एक कार्यालय भी बनाया जाएगा। इन गोशालाओं के बन जाने से ग्रामीणों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बहुआ ब्लाक के फतेहनगर करसूमा गांव में अस्थाई गोशाला है। जिसमें लगभग 400 गोवंश हैं। गोशाला में दो टीन शेड हैं। पानी भरा हुआ है। गायों के लिए खाने का चारा नहीं है। गोशाला में एक गाय मृत हालात में पड़ी मिली। वहां मौजूद पशु चिकित्सक डॉ. एके दुबे ने बताया कि गाय की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी, जिसका उपचार चल रहा था।
हसवा ब्लाक की बड़नपुर गोशाला के निर्माण में पेंच फंसा हुआ है। जिस जमीन पर गोशाला बननी है, वहां बड़े पैमाने पर हरे पेड़ खड़े हैं। विभाग इन पेड़ों को कटाकर गोशाला बनाने की तैयारी में है। जिसका स्थानीय रमेश यादव विरोध कर रहे हैं। वहां इस मसले को लेकर न्यायालय की शरण में हैं। फिलहाल बड़नपुर गोशाला का निर्माण अभी लटका हुआ है।
विज्ञापन

ब्लाक - गांव - धनराशि
अमौली - बुढवा - 1.20 करोड़
हसवा - बडनपुर - 1.20 करोड़
असोथर - कोंडार - 1.20 करोड़
भिटौरा - तारापुर - 1.20 करोड़
बहुआ - शाखा - 1.20 करोड़
तेलियानी - बैजानी - 1.20 करोड़
देवमई - भैंसोली - 60 लाख
मलवां - महरहा - 60 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें