हर हर गंगे और ओम नम: शिवाय के मंत्रों के जाप के साथ भक्तों ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। जिले में सोमवारी अमावस्या का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की।सोमवार को सोमवती अमावस्या पर भक्तों ने गंगा स्नान किया। सुबह से ही लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों में परिवार के साथ पहुंचे और गंगा स्नान किया।
इसके बाद गरीबों को दान दिया। वहीं महिलाएं भी हाथों में पूजा की थाल लेकर मंदिरों की पहुंची और पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना क र अखंड सौभाग्य की कामना की।