फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, सजाए जा रहे गिरिजाघर

Tue, 23 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंगल बेल, जिंगल बेल की धुन के बीच बच्चों के चहेते सांताक्लाज नन्हे मुन्नों को गुदगुदाने आ रहे हैं। सांताक्लाज बच्चों को गिफ्ट देने के साथ जादू की झप्पी भी देंगे। क्रिसमस डे को धूमधाम से मनाने के लिए एक ओर जहां गिरजाघरों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं वहीं आर्चीज गैलरियों में भी लोगों की भीड़ बढ़ी है। सबसे ज्यादा क्रिसमस ट्री की डिमांड की जा रही है। इसाई समुदाय के  लोग आर्चीज गैलरी में पहुंचकर एक से बढ़कर एक आकर्षक उपहार अपनो को देने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बड़ों ही नहीं युवाओं व बच्चों में भी खासा उत्साह झलक रहा है। शहर के चौक, लालाबाजार, आईटीआई रोड, कलक्टरगंज, देवीगंज आदि इलाकों में स्थित आर्चीज गैलरियों में गिफ्ट आइटमों से दुकानें सज गई हैं।

क्रिसमस डे में घरों और गिरजाघरों को सजाने के लिए लोग रंग बिरंगी रोशनी के बीच क्रिसमस ट्री खरीद रहे हैं। इसी प्रकार प्रभु यीशु का संदेश लिखा हुआ ग्रीटिंग कार्ड सबसे ज्यादा बिक रहा है।
विज्ञापन


आईटीआई रोड में आर्चीज गैलरी के  संचालक विनोद कुमार, कलक्टरगंज में आर्चीज गैलरी के संचालक ऋषि मिश्रा ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर लोग सजावट का सामान और गिफ्ट खरीद रहे हैं।

सबसे ज्यादा क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लास की मांग हो रही है। बदल रहे समय के साथ साथ अब शुभकामनाएं देने का तौर तरीका भी बदल रहा है। हाईटेक युग के चलते क्रिसमस पर्व पर लोग फेसबुक, ह्वाट्सअप इंटरनेट के जरिए अपनों को शुभकामनाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें