फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: असनी गंगा पुल बंद, बाइक और ई-रिक्शा को निकलने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। लखनऊ मार्ग पर असनी-गेगासो गंगा पुल क्षतिग्रस्त ग्रस्त होने के कारण आवागमन रोक दिया गया है। पुल पर बैरीकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन


असनी गंगा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। सेंटर रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक इस पुल से वाहन निकलने पर खतरा हो सकता है। प्रशासन के आदेश पर एनएचएआई ने शनिवार रात असनी पुलिस चौकी के पास गंगा पुल को लोहे के एंगल से सील कर दिया है। हालांकि ई-रिक्शा, बाइक व पैदल यात्रियों के निकलने की व्यवस्था दी गई है।

पुल बंद होने के बाद लालगंज व लखनऊ जाने वाले यात्री वाहनों को डलमऊ गंगा पुल से जाने की अनुमति दी गई है। सात मील के पास से डलमऊ रोड के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। फिलहाल भारी वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ रोड पर चौफेरवा के पास पुलिया टूटी होने से शहर से हुसैनगंज क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह ठप है। शहर से लखनऊ या रायबरेली जाने वाले वाहनों को भिटौरा बाईपास से जाना पड़ता है। भिटौरा होते हुए वाहन लखनऊ रोड के चंदीपुर चौराहा पहुंचते हैं।इसके बाद सात मील तिराहा से डायवर्ट होकर डलमऊ रोड से जाकर गंगा पुल पार करते हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि लखनऊ जाने वाली सभी रोडवेज बस सहित छोटे चार पहिया वाहनों को डलमऊ गंगा पुल से जाने की अनुमति दी गई है। बाइक, ई-रिक्शा व पैदल के अलावा असनी गंगा पुल से कोई भी वाहन नहीं निकल सकता। भारी वाहनों को पूरी तरह से रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें