फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जब तक रगों में खून, तब तक करेंगे देश की सेवा

विज्ञापन
फोटो-46-कैप्टन का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
प्रेमनगर। ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में बहादुरी दिखाने वाले जनपद के बहुआ नगर निवासी सूबेदार कैप्टन चांद मोहम्मद का ऐरायां विकास खंड के सुल्तानपुर घोष गांव में स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह गांव के गुलाम नबी के आवास पर आयोजित हुआ। यहां उन्होंने कहा कि जब तक रगों में खून है तब तक वे देश की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन

गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने भारत माता की जय के जयकारों के साथ सूबेदार का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चांद मोहम्मद ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश और भारतीय सेना का है। कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने अमर शहीद योगेंद्र यादव की वीरता को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन शायर एवं कवि शिवशरण बंधु हथगामी ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोबीना वारसी, सपा छात्र नेता परवेज आलम, कामरान राइन, अलबख्श सौदागर, मोहम्मद सैफ, अमित सिंह समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें