फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अप्रेंटिस मेले का 18 सितंबर को होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के लिए 18 सितंबर को अप्रेंटिस मेले का आयोजन होगा। इसमें फतेहपुर, फरीदाबाद की पीआईसीएल इंडिया लिमिटेड, फरीदाबाद की वीजी इंडस्ट्री (मारुति ग्रुप) की कंपनी प्रतिभाग करेगी। प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के बाद ही होगा। चयनित होने के बाद बाहरी कंपनी से 13200 रुपये का वेतन व फतेहपुर की कंपनी से सात हजार रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

53 छात्रों ने रोजगार संगम पोर्टल पर कराया पंजीयन
फतेहपुर। प्राइवेट आईटीआई में सेवायोजन ने मंगलवार को कॅरिअर कांउसिलिंग कार्यशाला आयोजन किया। इसमें 53 छात्रों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण हुआ। कार्यालय प्रभारी शशांक पांडेय ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान सभी छात्रों को पढ़ाई के बाद रोजगार पाने के उपाए बताए गए। इसके साथ गुरुवार को बिंदकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में काॅलेज प्लेसमेंट व कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन होगा। इसमें सुखमा संस एंड एसोसिएट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 18 से 28 वर्ष के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेगी। इसके अलावा 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए पीपल ट्री ऑनलाइन सर्विसेज साक्षात्कार करेगी। प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें