फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 22 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 के लिए अब पात्र विद्यार्थी 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 अक्तूबर किया गया था।
विज्ञापन

प्राचार्य नीता उपाध्याय ने बताया कि दोनों कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौवीं और 11वीं के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जो विद्यार्थी पहले निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे, वे बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन से पहले विद्यार्थी और अभिभावक पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। प्राचार्य ने बताया कि लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थी समय से आवेदन पूरा कर प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें