फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खागा में एक और कोरोना केस निकला

विज्ञापन
Another person corona infected - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार का खागा का शख्स कोरोना संक्रमित निकला। इस तरह से जिले में अब तक 243 मामले सामने आ चुके हैं। मौजूदा वक्त 84 एक्टिव केस हैं जबकि 159 लोग ठीक हो चुके हैं।
बुधवार को सदर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से खागा कस्बे के एक व्यक्ति की जांच की गई। इसमें वह संक्रमित पाया गया। इससे पहले यहां 14 कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। इनमें से चार ठीक हो चुके हैं जबकि 10 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विजय नगर मोहल्ले में भी केस निकलने से लोग दहशतजदा हैं। उधर प्रशासन ने संबंधित मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। मोहल्ले को बैरीकेड कर दिया गया है ताकि किसी तरह की आवाजाही न हो सके। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सिर्फ स्वास्थ्य और निकाय कर्मियों के साथ होम डिलीवरी करने वालों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

चौक में बैरीकेडिंग से दहशत
फतेहपुर। शहर के चौक बाजार में अब वाहन से आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रशासन ने चौक चौराहा और बाकरगंज की तरफ के रास्तों को बैरीकेड कर दिया है। बुधवार हुई बैरीकेडिंग के बाद चौक के व्यापारियों समेत खरीदारी को आए लोग सहम गए। तमाम तो बिना खरीदारी के ही लौट गए। बता दें कि दो दिन पहले कटरा अब्दुलगनी के एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा एक बड़े सराफ के दो चाचा और एक भतीजा कोरोना पाजिटिव निकल चुके हैं। इन सभी का कानपुर में इलाज चल रहा है जो आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें