फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अन्ना मवेशियों ने 50 बीघे की फसल को किया बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। ब्लॉक मलवां के भाऊपुर में किसानों की मेहनत पर इन दिनों आवारा पशु पानी फेर रहे हैं। गांव के करीब 50 बीघे खेत में खड़ी तिली हरी सब्जियों को खाकर बर्बाद कर चुके हैं। हर दिन आवारा पशुओं की संख्या से किसान परेशान हैं, लेकिन प्रशासनिक तंत्र अब तक उन्हें रोकने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन

गांव के किसानों ने बताया कि कई बार ब्लॉक प्रशासन, पशु विभाग व पंचायत विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र में शिवराजपुर व रावतपुर में गौशालाएं तो हैं, लेकिन वहां तक इन आवारा पशुओं को पहुंचाने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की जा रही है। यह पशु रात के समय खेतों में घुसकर पूरी फसल नष्ट कर देते हैं। रात में संख्या अधिक होने के कारण किसान खेतों में जाने से भी डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें