फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों को हाट बाजार में किया बंद

विज्ञापन
दरवेशाबाद गांव में स्थित हाट बाजार परिसर में बंद किए गए मवेशी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार रात 50 से ज्यादा अन्ना मवेशियों को हाट बाजार परिसर में बंद कर दिया। सूचना पर तहसीलदार टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द मवेशियों से निजात दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के दरवेशाबाद में ग्रामीणों ने मिलकर 50 से ज्यादा मवेशियों को गांव उपकेंद्र के समीप स्थित हाट बाजार परिसर में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। अफसरों से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले की सूचना मिलने पर तहसीलदार सर्वेश गौर दरवेशाबाद पहुंचे।
ग्रामीणों ने उनसे जमकर नाराजगी जाहिर की। तहसीलदार ने बताया कि जानवरों के लिए चारे पानी की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द उन्हें इन मवेशियों से निजात मिलेगी। इस पर ग्रामीण शांत हुए। शनिवार को इन गोवंशों को शिवराज पर स्थित गोशाला में पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें