फोटो-31-दंगल में कुश्ती कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद
विजयीपुर। ब्लाॅक के लोधौरा में बुधवार को दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में अंकित सिंह चौहान ने कानपुर के शोभित पहलवान को हराकर चांदी का गदा और 5100 नकद पुरस्कार जीता। नेपाल के पहलवान पारस थापा ने देहरादून के अवधेश को पटकनी दी।
लोधौरा में मेला के साथ दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में नेपाल के निरदोश को मुकेश गोरखपुर ने हराया। बबलू रोहतक ने राजेश बनारस को हराया। जालिम राजस्थान को बजरंगी अयोध्या ने हराया। ननकाई लमेहटा ने पप्पू बांदा को हराया।
महिला पहलवानों ने भी दांवपेच दिखाए। नम्रता गोरखपुर ने अंशिका कानपुर को चित किया। अंशू गाजियाबाद ने संतोषी कानपुर एवं पूनम हरियाणा ने नम्रता गोरखपुर को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में कानपुर के शोभित पहलवान ने राजेश टेंवा को हराकर चांदी का गदा जीता।
इस मौके पर अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष शिवसेवक सिंह, महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, हसवा ब्लाॅक प्रमुख विकास पासवान, संदीप मौर्या, सिंटू सिंह, कुलवंत सिंह, प्रदीप पांडे आदि मौजूद रहे।