फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ओवरलोड ट्राला फौजी के घर में घुसा, चालक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-16-दुर्गेश। स्रोत परिजन
विज्ञापन
चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार भोर लगभग चार बजे ओवरलोड गिट्टी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर 45 फीट दूर हाईवे किनारे बने सेवानिवृत्त फौजी रणधीर सिंह के घर में जा घुसा। हादसे में ट्राला के चालक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा गांव निवासी दुर्गेश (28) केबिन में फंसकर घायल हो गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव बाहर निकाला गया। पीएचसी गोपालगंज में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन


ट्राला कबरई से गिट्टी लादकर उन्नाव जा रहा था। हाईवे पर रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। इससे ट्राला डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में चला गया और सर्विस रोड की बैरीकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद खुले नालों को क्षतिग्रस्त करते हुए फौजी के घर में टकराया। हादसे की धक्का इतनी तेज थी कि घर की बिल्डिंग दरक गई और परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने बताया कि हादसा चालक को झपकी आने और ट्राला के ओवरलोड होने के कारण हुआ। क्रेन और कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि हादसे के कारण हाईवे पर यातायात बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन


चार माह की पुत्री से छिना पिता का साया
चालक दुर्गेश के पिता भोलानाथ ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी नवंबर 2024 में हुई थी। उसकी एक चार माह की पुत्री है। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन



हादसे के चार प्रमुख कारण
- चालक को झपकी आना।
- 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार होना।
- ट्राला के ओवरलोड गिट्टी लदा होना।
- अनियंत्रित ट्राला में तकनीकी खामी से बेकाबू होना।

फाइल फोटो-16-दुर्गेश। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-16-दुर्गेश। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें