फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने किसान को चौकी के सामने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ओवरलोड मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बहुआ पुलिस चौकी के सामने रविवार को चौराहा पार कर रहे साइकिल सवार किसान को रौंद डाला। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर कुछ देर तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी राजबहादुर सिंह उर्फ बंटू सिंह (65) किसान थे। गाजीपुर रोड स्थित खेत से रविवार सुबह नौ बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। बहुआ पुलिस चौकी चौराहा पार करते समय शहर की ओर जा रहे ट्रक ने किसान को टक्कर मार दी। किसान के गिरने पर आगे के टायर से किसान का सिर कुचल गया, जिससे किसान की मौके पर मौत हो गई। चालक कुछ दूर रोड पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की खबर पर परिजन पहुंचे और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन पासरों की लोकेशन पर ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों को निकालते हैं। पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। इसी वजह से अक्सर हादसा होते हैं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है। ओवरलोडिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें