फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजई मोहल्ले में पेयजल संकट

Tue, 24 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
अमरजई मोहल्ले में गंदे पानी के बीच लगे हैंडपंप में पानी भरते मोहल्लावासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीरनपुर नलकूप बंद होने से तीन दिन से अमरजई मोहल्ले में पेयजल संकट है। जलापूर्ति पीरनपुर नलकूप बंद होने से रुक गई है। प्रेशर कम होने से मोहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


अमरजई मोहल्ले में पीरनपुर और वर्मा चौराहे में लगे तीन नलकूपों से पानी की आपूर्ति होती है। अगर तीनों नलकूप साथ नहीं चलते हैं तो मोहल्ला ऊंचाई पर होने से जलापूर्ति बाधित हो जाती है। पीरनपुर नलकूप की मोटर जाम होने से तीन दिन से आपूर्ति ठप्प है। साथ ही मोहल्ले में जलापूर्ति करने वाले दोनों अन्य नलकूपों की आपूर्ति घटकर पचास फीसदी बची है।

ऐसी हालत में तीन दिन से अमरजई मोहल्ले में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। लोग सुबह से लेकर शाम तक हैंडपंप और निजी सबमर्सिबल पंपों में लाइन लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि मोहल्ले में एक इंडिया मार्का हैंडपंप ऐसी जगह लगा है जहां जलभराव है। इससे पानी बदबूदार आ रहा है, लेकिन लोग मजबूरन इस हैंडपंप का पानी पीने के मजबूर हैं।
विज्ञापन


गर्मी के साथ शहर में चालू हालत में 32 नलकूपों से जलापूर्ति बहुत ही कम हो गई है। एक भी नलकूप ऐसा नहीं है, जिसमें पचास फीसदी से अधिक जलापूर्ति हो रही हो। ऐसी हालत में एक भी नलकूप गड़बड़ाने पर कई-कई मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। यही कारण है कि गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है।

जलकल के अवर अभियंता गौरीशंकर पटेल का कहना है कि पीरनपुर नलकूप का जलस्तर बहुत नीचे चला गया था। ऐसी हालत में मानक से अधिक डिलीवरी पाइप जोड़ दिए गए थे। ऐसी हालत में नलकूप के कीचड़ निकलने लगा था जिससे मोटर जाम हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को नलकूप ठीक करके चालू कर दिया गया है। इस समय पीरनपुर ओवरहेड टैंक की लोडिंग की जा रही है। रात तक अमरजई मोहल्ले का पेयजल संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें