फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एंबुलेंस चालक ने साथियों संग महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात चालक ने छेड़खानी की नीयत से महिला को एंबुलेंस से टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक ने साथियों संग महिला व उसके भाई को पीटा। कोतवाली पुलिस ने रात को एनसीआर दर्ज कर पीड़िता को टरका दिया। हल्के में मामला निपटाने का आरोप लगाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। जिसके बाद महिला के साथ छेड़खानी, लूट, गंभीर मारपीट, हत्या की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एक मोहल्ले की रहने महिला घरेलू सामान लेकर रात करीब आठ बजे घर जा रही थी। आरोप है कि महिला को छेड़खानी की नीयत से मोहल्ले के एंबुलेंस चालक आमिर ने टक्कर मार दी। विरोध पर आमिर ने साथियों संग महिला को पीटा। उसकी एक आंख में भी गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में भाई पर हमला किया। भीड़ इकट्ठा होने पर चालक व उसके साथी एंबुलेंस छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज की और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। बीजेपी नेता अभिषेक शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें