फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्थापना दिवस पर पूर्व छात्रों का मिलन, बनेगा पुस्तकालय

विज्ञापन
फाेटो-11-स्थापना दिवस में मौजूद पुरातन छात्र व प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के पाटीगली स्थित बिहारी जी विद्या मंदिर में रविवार को 35वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुरातन छात्रों का मिलन व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने पूर्व प्रधानाचार्य श्यामसुंदर यादव और प्रधानाचार्य संतोष बाजपेई को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य श्यामसुंदर यादव ने कहा कि उनके दिए संस्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के थे। उन्होंने ये संस्कार छात्रों में स्थापित किए। प्रधानाचार्य संतोष बाजपेई ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहेंगे। पूर्व छात्रों ने अपनी यादें साझा कीं और एक पुस्तकालय निर्माण की योजना बनाई।
समारोह में पूर्व शिक्षक राम गुलाम प्रजापति सहित आलोक दीक्षित, सुनील वर्मा, अभिषेक मिश्रा, अमित वर्मा, जन्मेजय मिश्रा, दिनेश सिंह, अजेन्द्र सचान, जीवेश उमराव, सन्तोष यादव और दीपक गुप्ता जैसे कई पूर्व छात्र मौजूद रहे। (संवाद)

फाेटो-11-स्थापना दिवस में मौजूद पुरातन छात्र व प्रधानाचार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें