फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टेबल-टेनिस में योगिता और आदित्य राज ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-19-कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। स्रोत: स्टेडियम - फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम शांतिनगर में स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के चलते प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कबड्डी, रस्साकशी और टेबल-टेनिस के मुकाबले हुए। इस दौरान मुख्य रूप से आरएसएस के जिला कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अंशुमान गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में सैडो वारियर्स सी ने मलवां को 30-27 से हराकर विजेता का खिताब जीता। बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर 31 अंक के साथ विजेता और सैडो वारियर्स नौ अंक के साथ उपविजेता रही। रस्साकशी बालक वर्ग में सैडो वारियर्स सी विजेता और सेंट जेवियर्स उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में सैडो वारियर्स ने पहला स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर उपविजेता रहा। टेबल-टेनिस बालिका वर्ग में योगिता ने प्रथम और श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आदित्य राज प्रथम और विवान सिंह द्वितीय रहे। इसके बाद संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती, जीवन रक्षक राजकुमार यादव, हैंडबॉल कोच मोहित यादव, खेलो इंडिया प्रशिक्षक जितेन्द्र यादव, मोहम्मद आरिफ खान आदि मौजूद रहे।

फोटो-19-कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। स्रोत: स्टेडियम- फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें