फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धान की तौल में भेदभाव का आरोप, किसानों में बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
फोटो-12-क्रय केंद्र में पड़ा किसानों का धान। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसानों ने धान की तौल न होने और बिचौलियों के दखल का गंभीर आरोप लगाया है। कई किसानों ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर बताया कि उनका धान करीब 20 दिनों से केंद्र पर रखा है और वह दिन-रात उसकी देखरेख कर रहे हैं लेकिन तौल नहीं की जा रही।
विज्ञापन

किसान रामू सिंह, अतिमर्तन सिंह, शिवभवन पटेल, रामराज और अजय सिंह ने कहा कि प्रभावशाली किसानों का धान पहले तौला जा रहा है। उनके धान की रोज किसी न किसी कारण तौल नहीं हो रही है। तौल कर्मचारियों पर यह भी आरोप लगाया गया कि वह धान में नमी बताकर तौल से इन्कार कर देते हैं।
बृहस्पतिवार को किसानों ने क्रय केंद्र पर एकत्र होकर विरोध जताया और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी शिकायत सार्वजनिक की। क्रय केंद्र प्रभारी राज कुमार सोलंकी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तौल मानकों के अनुसार की जा रही है। उनके मुताबिक इस वर्ष 15 हजार क्विंटल खरीद लक्ष्य में से अब तक 1800 क्विंटल धान तौला जा चुका है।

फोटो-12-क्रय केंद्र में पड़ा किसानों का धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें