फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोरी को निकाह का झांसा देकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न थाना क्षेत्रों से हिंदू किशोरी समेत छह के लापता होने का 11 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय हिंदू किशोरी 10 नवंबर से लापता है। पिता का आरोप है कि रामपुर बकेवर का रहने वाला कैफ खान पुत्री से मोबाइल पर बातचीत करता था। वह पुत्री को धर्म परिवर्तन और निकाह का झांसा देकर ले गया है। पुत्री की खोजबीन करते कैफ खान के घर पहुंचे। उसके पिता हसरत और मां से पुत्री को मिलाने को कहा। वह दोनों उसे जातिसूचक शब्द बोले और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 10 नवंबर को मेला देखने गई थी। जहां से लापता हो गई। किशोरी की मां ने बताया कि काफी कोशिश के बाद भी पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा।

उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह दीपावली पर मायके आई थी। पुत्री तीन नवंबर से लापता है। खोजबीन में पता लगा कि गांव का विक्रम लोधी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। वह घर से नकदी व जेवरात भी ले गई है।
विज्ञापन


हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती पांच नवंबर की रात से लापता है। खोजबीन में पता लगा कि पुत्री को गांव का रवी बहला फुसलाकर ले गया है। उसके अपहरण में कल्लू, रमाकांत का सहयोग है।

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती आठ नवंबर से लापता है। युवती के पिता ने बताया कि खोजबीन में पता लगा कि पुत्री को पड़ोसी दिलीप सोनी शादी के इरादे से बहला फुसलाकर ले गया है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती नौ नवंबर की रात से लापता है। उसकी पुत्री को दीपांशू उर्फ झल्लू झांसा देकर ले गया है। उसका मोबाइल पर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें