फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट से झुलसी बालिका की अंगुली काटने का आरोप

विज्ञापन
फोटो-51- अस्पताल में मौजूद महक। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी महिला ने आंबापुर स्थित निजी क्लीनिक संचालक पर इलाज के दौरान बालिका की अंगुली काटने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि संचालक के पास सर्जरी करने की मान्यता प्राप्त डिग्री भी नहीं है। शिकायत पर सीएमओ ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी सरोज देवी ने बताया कि पुत्री महक (9) को 19 जून को करंट लगा था। इससे हाथ की अंगुलियां बुरी तरह झुलस गई थीं। इलाज के लिए उसे आंबापुर स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।
महिला का आरोप है कि सात जुलाई को संचालक ने बिना परिजन की सहमति के बालिका के हाथ की एक अंगुली काट दी। बालिका की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो कटी हुई अंगुली फर्श पर पड़ी थी। आरोप है कि संचालक दूसरी अंगुली काटने की तैयारी कर रहा था। विरोध करने पर परिजन से अभद्रता की गई और उन्हें क्लीनिक से बाहर निकाल दिया गया। इलाज के नाम पर संचालक ने 25 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें