फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एंबुलेंस से हो रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार रात हरियाणा की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर शराब बिहार लेकर जा रहे थे। इसके लिए तस्करों ने एबुलेंस का इस्तेमाल किया। वे कई राज्य भी पार कर आ चुके थे।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर हाईवे मोड़ के पास पुलिस ने संदिग्ध एंबुलेंस रोकवाई। एंबुलेंस की चेकिंग में अंग्रेजी शराब के गत्ते लदे मिले। पुलिस ने आबकारी टीम बुलाई। आबकारी टीम की जांच में शराब हरियाणा की निकली।
एंबुलेंस सवार तस्कर बिहार प्रांत सुपौल जिला के कुमारगंज निवासी मिलन कुमार चौधरी और बिहार के सहरसा जिला भारतीय नगर निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। हरियाणा सप्लाई की अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद हुई हैं। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी शराब की तस्करी कर ले जा रहे थे। हरियाणा में शराब का दाम कम हैं। बिहार में शराब प्रतिबंधित है। एंबुलेंस सीज कर दी गई है। आरोपियों के पास दो मोबाइल फोन और 1250 रुपये नकद बरामद किए हैं।
दोनों के खिलाफ शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें