फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अग्रिमा और अक्स प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मदर सुहाग एजुकेशन सेंटर, सुल्तानपुर में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के अनेक विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों ने संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, फतेहपुर के बच्च गीत प्रतियोगिता, संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में शामिल हुए। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में कक्षा आठ की अग्रिमा सोनी प्रथम और इसी कक्षा खुशी तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ के अक्श दीक्षित ने संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह बच्चे अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता प्रयागराज में प्रतिभाग करेंगे। इस सफलता पर विद्यालय की डायरेक्टर इंजीनियर प्राची श्रीवास्तव व्यवस्थापक संजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. पद्मालया दास चौधरी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें