फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टक्कर मारकर भागे तस्करों का मवेशी लदा कंटेनर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। बड़ौरी टोल प्लाजा पर खड़ी कार में मवेशियों लदे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने कुछ दूरी पर ही कंटेनर व चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक व परिचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राधानगर निवासी सुजीत कुमार दो साथियों के साथ कार से कानपुर जा रहे थे। बड़ौरी टोल पर पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। कार का शीशा टूटने पर विवाद होने लगा। कार चालक ने थाने में सूचना दी। पुलिस के डर से कंटेनर चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ दूरी पर कंटेनर पकड़ लिया। आहट पर कंटेनर को पुलिस गुगौली स्थित एक ढाबे में ले गई। कंटेनर से 32 भैंस जिंदा व 3 मृत निकली।
प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कंटेनर चालक मो. जुनैद निवासी अंदावां थाना कोखराज जिला कौशांबी, अभिषेक निवासी अमांव कोतवाली खागा के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया है। कार चालक की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें