फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के प्रयास में शोहदे को महिला ने सरेराह जमकर पीटा

Sat, 20 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस में शुक्रवार की दोपहर मासूम से अश्लीलता करने के प्रयास में शोहदे को महिला ने सरेराह जमकर पीटा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि आरोपी युवक मासूम के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। महिला के साथ राहगीरों ने भी आरोपी पर जमकर हाथ साफ किये।

समूचे शहर में व्हाट्सएप पर खबर तेजी से प्रसारित हो गई।लोगों ने महिला के साहस को सराह। सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि पुलिस के पास तो ऐसी कोई घटना की सूचना नहीं है।कोई तहरीर आयेगी तो उस पर ही कार्रवाई की जायेगी।  
आईटीआई रोड निवासी राजू मौर्या पटेल नगर स्थित नलकूप में आपरेटर है।वह नशे का लती है। आरोप है कि नलकूप ऑपरेटर दोपहर एक आठ साल की बच्ची को बहला फु सलाकर साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ अश्लीलता करने की कोशिश करने लगा। बच्ची को खोजते परिजन मौके पर पहुंचे ही थे कि बच्ची ने चीख पुकार मचा दी।
आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज परिजन आरोपी की खोजबीन में जुट गये। बच्ची की मौसी ने आरोपी को एसबीआई के  पास पकड़ लिया।
उसने चीख पुकार मचाकर आरोपी को दबोच लिया। यह देखकर इलाके के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। महिला ने आरोपी की पिटाई करके जमकर गुस्सा उतारा।
आधा घंटा तक चले हंगामे का बनाया वीडियो व्हाट्सएप के जरिये लोगों के बीच जमकर शेयर किया गया। वीडियो देखकर लोग यही कहते रहे कि महिला ने गजब साहस दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें