फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों से तमंचे के बल पर आठ लाख के जेवरात लूटे

Fri, 19 Dec 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली थाना क्षेत्र में सरेशाम दो सर्राफा व्यवसायियों से नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों का माल लूट लिया। लुटेरे सर्राफा कारोबारियों की बाइक समेत फरार हो गए।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जाफरगंज निवेष कटियार ने बताया कि सर्राफ व्यवसायियों की लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

लूटे गए माल में एक  लाख से ज्यादा की नक दी व लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात हैं।
थाना क्षेत्र के बहुआ कृष्णा नगर निवासी विजय पुत्र दिनेश सोनी की सोनी ज्वैलर्स और उसके पड़ोसी नीरज सोनी ऊर्फ सनी की माया ज्वैलर्स नाम से ललौली में दुकानें हैं।
विज्ञापन


ललौली कस्बे में गुरुवार को बाजार थी। दोनाें सर्राफ शाम को दुकानें बंद करके एक बाइक से आ रहे थे। बाइक पर हार्डवेयर कारोबारी अवधेश भी घर जाने के लिए बैठ गया था। ललौली बहुआ मार्ग पर तीनों बाला जी मंदिर शक्कर मिल एरिया के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार लुटेरों ने सामने से टक्कर मार दी।

बाइक सवार तीनों कारोबारी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बदमाशों ने पिस्टल तान दी और बैग छीनने लगे। विजय के विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया।

जान से मारने की धमकी देकर दोनाें सर्राफों से बैग छीन लिये। एक बदमाश ने बाइक लूट ली। बदमाश दोनों बाइकों से लूटपाट करके बिंदकी रोड की तरफ फरार हो गये। सर्राफा व्यवसायियों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विजय सर्राफ ने बताया कि उसके बैग में 60 हजार रुपये, 85 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी के जेवरात थे। नीरज ऊर्फ सनी ने बताया कि उसके बैग में 6 किलो चांदी, 40 ग्राम सोने के जेवरात और 45 हजार रुपये की नकदी थी। सर्राफ विजय ने बताया बाजार और सहालग के चलते दुकान में अधिक बिक्री रहती है। इस लिहाज से आम दिनों की अपेक्षा जेवरात अधिक रहे हैं। तीनों बदमाश चेहरे पर मफलर बांध रखेथे। इसी वजह से कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी करके पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें