फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सुपुर्द-ए-खाक के बाद गमगीन माहौल में रात को हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती नहर पुल के पास रविवार सुबह शादी के दिन दूल्ह के चचेरे और दुल्हन के फुफेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवकों के शव को सुपुर्द-ए-खाक के बाद देर रात को निकाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

अफोई गांव के दूल्हे हिफजान के चचेरे भाई मोहम्मद उजैर उर्फ टीपू और दुल्हन के चचेरे भाई शहबाज सिद्दीकी उर्फ फराज की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई थी। ट्रैक्टर का अगर पहिया निकलने से हादसा हुआ था। इससे बाद शादी का माहौल गम में बदल गया।
दोनों शादी समारोह का सामान लेने मोहम्मदपुर गौंती गांव गए थे। मोहम्मद उजैर को दोपहर 3:30 बजे और फराज को शाम चार बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। रात करीब नौ बजे मस्जिद में गमगीन माहौल में निकाह हुआ। दोनों परिवार के आठ से 10 लोग निकाह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें