बिंदकी। घर की पहली मंजिल पर कमरे में युवती ने सोमवार को रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन के मुताबिक शादी टूटने से युवती अवसाद में रहती थी।
कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी राकेश कुमार रैदास की 22 वर्षीय पुत्री रेशमा देवी उर्फ अंशी ने कमरा बंद कर छत के हुक में नॉयलान की रस्सी से फंदा लगा लिया। वह कमरे से काफी समय तक बाहर नहीं आई तो पिता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
किसी तरह परिजन दरवाजा खोलकर अंदर गए। यहां रेशमा को फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पूछताछ की। खजुहा चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया परिजन के अनुसार युवती की शादी तय हुई थी। इसके बाद रिश्ता टूट गया। तब से वह अवसाद में रहती थी।