फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेम विवाह के बाद पत्नी काे पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। प्रेम विवाह के बाद पत्नी पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मेउना गांव निवासी प्रांशी तिवारी ने पुलिस को बताया कि चार साल पूर्व गांव के हरीश उर्फ गोल्डी तिवारी से प्रेम संबंध था। दोनों का विवाह छह मार्च को हुआ था।
शादी के कुछ दिन बाद पति हरीश, ससुर सरोज तिवारी, सास सुमन तिवारी, जेठ मनीष तिवारी, जेठानी कृष्णा तिवारी, देवर केशव तिवारी व पारिवारिक ससुर अनिल कुमार तिवारी ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर 24 मई की शाम पति ने उसे लात-घूंसों से पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


बहन की शादी से पहले गाजियाबाद से भाई का शव आया
थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव निवासी कुलदीप सिंह (20) का गाजियाबाद से बुधवार शाम शव गांव पहुंचा। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। पिता लवकुश सिंह ने बताया कि बेटी रश्मिी की शादी चार नवंबर को है। बेटी की शादी से पहले बेटे की मौत ने परिवार को हिलाकर रख दिया है। गाजियाबाद में बेटा नौकरी करता था। वह निजी मकान में ही रहता था। कमरे में मंगलवार भोर बेटे का शव लटका मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें