फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिवाली के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़, दिल्ली-मुंबई की सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
= प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणी में लंबी वेटिंग,
विज्ञापन

= प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में 85 तक पहुंची प्रतीक्षा सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दिवाली का त्योहार बीतने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। फतेहपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली और मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो गईं हैं। स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति होने से जरूरी काम से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

10 नवंबर को दिल्ली जाने वाली नंदनकानन एक्सप्रेस के स्लीपर में 37 और थर्ड एसी में 12 वेटिंग रही। जम्मू मेल के स्लीपर में 42, थर्ड एसी में 26 और सेकंड एसी में 15 यात्रियों की प्रतीक्षा सूची थी। कालिंदी एक्सप्रेस के स्लीपर में 54 और थर्ड एसी में 31 वेटिंग थी। वहीं, प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 85 और थर्ड एसी में 61 तक पहुंच गई। मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों की मारामारी है। 12 नवंबर को फतेहपुर से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 40 से 43 तक वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की उम्मीद कम है। पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षण की स्थिति में लगातार बदलाव होता रहता है। यात्रियों को सफर से पहले टिकट की उपलब्धता की जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें