फतेहपुर। बिहार के नालंदा जिला गिरियक थाने के दुर्गापुर निवासी पिंटू कुमार ट्रक चालक है। उससे कल्यानपुर थाना क्षेत्र में 27 जुलाई को लूट हुई थी। कल्यानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। चालक को ही पक्का सबूत लेकर आने की बात कहकर टरका दिया था।
चालक ने बताया कि लूटपाट में तीन बाइक सवार बदमाश थे। लूट में चालक का डेबिट कार्ड, ईश्रम कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड, लाइसेंस, गाड़ी का चाबी और नगद 7280 रुपये ले गए थे। लूट के बाद 28 जुलाई को खाते से 9326 रुपये लुटेरों ने निकाले। उसने बैंक जाकर सीसीटीवी कैमरे के जरिए लुटेरों का फुटेज निकाला। फुटेज लेकर चालक थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
चेक पोस्ट से पैनल चोरी
फतेहपुर। ललौली थाने के महना गांव निवासी योगेंद्र कुमार मिश्रा खनिज चेक पोस्ट पर गार्ड की नौकरी करता है। चेक पोस्ट से दो सौर ऊर्जा पैनल चोर चुरा ले गए। गार्ड की आशंका पर पुलिस ने अढ़ावल गांव के मनोज के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
छेड़खानी के विरोध में मां को पीटा
फतेहपुर। ललौली थाने के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि गांव का रामदिन निषाद साथ उसके साथ 10 सितंबर को दरवाजे पर आकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने उसे और मां को डंडे से पीटा है। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
उपकेंद्र में हंगामे का प्रधान समेत साथियों पर मुकदमा
फतेहपुर। बहुआ उपकेंद्र में हंगामे का प्रधान कीर्ति खेड़ा, दीनू सिंह व उनके साथियों पर नशे की हालत में सरकारी कर्मचारियों से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी व दस्तावेजों छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। उपकेंद्र के जेई कमल कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद