फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: थाने से 300 मीटर दूर अधिवक्ता को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर के गाजीपुर रोड पर अंदौली पुलिया के पास रविवार को बरात से लौट रहे कानपुर निवासी कार सवार अधिवक्ता पर हमलाकर लूटपाट की गई। मरणासन्न हालत में अधिवक्ता को जिला अस्पताल लाया गया। लुटेरों ने अधिवक्ता की सोने की अंगूठी, मोबाइल और पर्स से पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

कानपुर के विश्व बैंक बर्रा निवासी लोकेंद्र सिंह अधिवक्ता हैं। वह कार से चालक के साथ रविवार को मौसा से मिलने गांव बड़नपुर गए थे। वह वहां से रात करीब 11 बजे शहर के अभिलाषा गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने कार से आ रहे थे। कार सवार अधिवक्ता को अंदौली पुलिया पार मंदिर के सामने एक कार सवारों ने रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस दौरान हमला करने वाले युवक के दो अन्य साथी भी पहुंच गए। सभी ने अधिवक्ता को मार-मारकर मरणासन्न कर दिया। उनका मोबाइल, सोने की अंगूठी और पर्स में रखे पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकले। उनके चालक ने घटना की सूचना करीब 300 मीटर दूर राधानगर थाने में दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल और इलाज कराया।
विज्ञापन

पीड़ित अधिवक्ता ने थाने में एक नामजद और तीन अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। थाना इंचार्ज दिनेश मिश्रा ने बताया कि मारपीट हुई है। लूट जैसी कोई घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें