फोटो-27-सीओ व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता। संवाद
जोनिहा। कस्बे में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पुलिस चौकी के पास मैदान पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि कृषि अधिकारी मौके पर आकर समस्याओं का समाधान करें अन्यथा जोनिहा चौराहे पर चक्का जाम कर देंगे। कार्यकर्ताओं और किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा।
किसानों का कहना था कि कस्बे में बनी पानी की टंकी सफेद हाथी साबित हो रही है। फतेहपुर-जहानाबाद मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठाई। सीओ प्रगति यादव ने अफसरों से फोन पर संपर्क कर उन्हें बुलाया। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम सिंह ने सरकारी समिति जोनिहा में खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि किसान खाद निर्धारित दर 266 रुपये 50 पैसे प्रति बोरी से अधिक पर न खरीदें। बिंदकी सोसाइटी से जुड़ी शिकायत की भी जांच कराने की बात कही गई। नायब तहसीलदार बिंदकी सुशील सिंह ने बताया कि खाद की रैक आ चुकी है।
इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, जिलाध्यक्ष नवल पटेल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, मंडल महासचिव देव नारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष इकलाक अहमद, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो-27-सीओ व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता। संवाद