फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एआरटीओ कार्यालय में एडीएम और एएसपी का छापा, चार दलालों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-56-एआरटीओ कार्यालय में इकट्ठा बाहरी लोगों से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को एडीएम विनय पांडेय और एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। छापा की जानकारी मिलते ही कार्यालय के अंदर मौजूद दलाल भाग गए। वहीं कई दलाल दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

दोनों अफसरों और पुलिस ने कार्यालय में करीब 25 लोगों को रोककर पूछताछ की। इनमें 12 लोग कार्यालय आने का उचित कारण नहीं बता सके। सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया। चौकी प्रभारी आदर्श सिंह ने बताया कि राधानगर थाने के सथरियांव निवासी प्रदीप सिंह, परशुरामपुर निवासी विपिन साहू, सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी विनोद कुमार, रानी काॅलोनी निवासी प्रदीर कुमार के खिलाफ खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एडीएम और एएसपी सदर कोतवाली व राधानगर थाने के पुलिस के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। करीब एक घंटे तक परिसर में संदिग्ध लोगों से पूछताछ और जांच की गई। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने कार्यालय के विभिन्न पटलों की जांच की। जांच में पटलों पर कामकाज दुरुस्त पाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यालय के बाहर कुछ कैफे संचालक ऑनलाइन कार्य करते हैं। वहां मौजूद कुछ लोग संदिग्ध पाए गए जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के अंदर से किसी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया।
एडीएम विनय पांडेय ने बताया कि बाहरी लोगों का आर्थिक शोषण न हो इसके लिए निरीक्षण कर स्थिति परखी जाती है। कार्यालय आने वाले लोगों से उनके काम के संबंध में जानकारी ली गई। संतोषजनक जवाब न देने वाले लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में अनियमितता को लेकर पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी।

फोटो-56-एआरटीओ कार्यालय में इकट्ठा बाहरी लोगों से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें