फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फाइनल मुकाबले में आदित्य व शिवांशी की टीमों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के शांतिनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस के मौके बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टेडियम व सेंट जेवियर्स के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम की आदित्य की टीम ने सेंट जेवियर्स टीम को हराया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की स्टेडियम की शिवांशी पांडेय की टीम ने सेंट जेवियर्स की टीम को पटकनी दी। इसके अलावा रस्साकसी प्रतियोगिता में स्टेडियम के बालकों ने जीत हासिल की। वहीं बालिका वर्ग में सेंट जेवियर्स की छात्राओं ने बाजी मारी।
क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। गुरुवार को भी स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर गायत्री सिंह, रविकांत मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, सीमा चौहान, मनीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें