फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्यवाही : ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। नगर पंचायत हथगाम में ईओ मोहिनी केशरवानी ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कस्बे में सफाई व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए निर्देश दिए गए। ईओ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कूड़ा कुएं या गलत जगह पर फेंकता है तो उनकी निगरानी करके सूचना दें। उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ईओ ने भवन निर्माण की अनुमति पत्रावली के निस्तारण, भवन नामांतरण, वसूली यूजर चार्ज, संचारी रोग नियंत्रण में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के तहत गृह सिलाई, पार्लर के जरिए आत्मनिर्भरता का संदेश देने वाली सिमरन गुप्ता और सफाई में अपना योगदान देने वाली शोभा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ईओ ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर हुआ जा सकता है।
मिसाल के तौर पर रजाई, तकिया के कवर, ब्लाउज, पेटीकोट, गुमटी, लिफाफा बनाने के काम से रोजगार पाया जा सकता है। कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि कहीं भी जलभराव होता है तो तुरंत पहुंचे और समस्या दूर करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही होगी। इस मौके पर अश्वनी कुमार, मनोज सिंह, मोहम्मद खुशनूर, सूर्य प्रकाश साहू, राजेश यादव, लक्ष्मी, मुकेश, शिवकुमार और सरोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें