फतेहपुर। शौचालय निर्माण में हो रही हीलाहवाली पर डीपीआरओ और डीडीओ ने चार ग्राम पंचायत और छह ग्राम विकास अधिकारियों का जून महीने का वेतन रोका है। इसके साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
कार्यवाही के दायरे में आने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों में विजय सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी मोहलिया ब्लाक हथगाम, योगेंद्र ग्राम पंचायत चांदपुर ब्लाक अमौली, कौशल किशोर ग्राम पंचायत मंगलपुर टकौली ब्लाक अमौली, कुमारी अर्पिता दुबे ग्राम पंचायत टिकरी मनौटी ब्लाक खजुहा शामिल हैं। इनका वेतन डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने रोका है।
इसी क्रम में प्रभारी डीडीओ एमपी चौबे ने ग्राम विकास अधिकारियों में सुनीत सिंह ग्राम पंचायत दरियाबाद ब्लाक खजुहा, राम नरेश ग्राम पंचायत भरसा ब्लाक अमौली, अमित कुमार ग्राम पंचायत कापिल ब्लाक अमौली, बृजेश वर्मा ग्राम पंचायत सरहन बुजुर्ग ब्लाक अमौली, विजय ग्राम पंचायत गोहरारी ब्लाक अमौली, अतुल श्रीवास्तव ग्राम पंचायत पांडेयपुर व मदरी ब्लाक अमौली का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
डीपीआरओ ने बताया कि शौचलयों की सभी किश्तें जारी होने के बाद भी किसी में छत तो किसी में सीट नहीं पड़ी है। संबंधित अधिकारियों ने भी इस बावत कोई रिपोर्ट नहीं दी। इसके चलते ही कार्रवाई की गई है।