फतेहपुर। विकास खंड धाता, ऐरायां, हथगाम, मलवा, तेलियानी और विजयीपुर के सहायक विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों की बैठक डीपीआरओ की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन में हुई। इसमें ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों की स्थापना का काम शीघ्र पूरा करने की बात कही गई।
डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने कहा कि पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर, फर्नीचर, बिजली, नेट आदि की व्यवस्था की जाए। पंचायत सहायकों के जरिए ग्राम स्तर के गांव यहीं से कराए जाए और भुगतान डोंगल के माध्यम से किया जाए। समीक्षा के दौरान कई सचिवों की प्रगति रिपोर्ट खराब पाई गई।
इस पर ऐराया ब्लाक के संजय कुमार का वेतन रोक दिया गया। इसी क्रम में धाता के सुरेंद्र सिंह, दीपक राय, राजेंद्र सिंह, खजुहा विकास खंड के विकास कुमार पाल, संजय मिश्रा, हथगाम ब्लाक के अर्पित कुमार, मलवा के राजकुमार सिंह, अवध लाल, विक्रम सिंह, तेलियानी के अशोक कुमार गुप्ता, विजयीपुर के लवलेश कुमार मिश्रा, शिवनंदन सिंह, हेमंत सिंह, मनीष कुमार सोनकर, चंद्रप्रकाश सिंह, बृजेंद्र सिंह, सत्येंद्र नाथ यादव, पंकज सिंह, सुमित कुमार सिंह, दिलीप कुमार शुक्ला का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
डीपीआरओ ने कहा कि तीन दिन के अंदर सभी सचिव अपने ग्राम सचिवालयों की व्यवस्थाएं पूरी कर लें। इसके साथ ही गांव में बंद पड़े हैंडपंप और शौचालयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।