फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत, आठ लोग घायल

Sun, 28 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों को गंभीरावस्था में कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह डीसीएम चालक था। वह शनिवार दोपहर को इलाहाबाद की ओर से आ रहा था। बिलिंदा हाइवे पर डीसीएम की टैंकर से सीधी भिड़ंत हो गई थी।

जिला अस्पताल से डाक्टरों ने चालक की हालत नाजुक देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। कानपुर में इलाज दौरान शनिवार की रात चालक की मौत हो गई। इसी तरह खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव गांव के पास हाईवे पर शनिवार देर रात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मगाजीपुर थाना क्षेत्र के साखां गांव निवासी विनोद तिवारी का पुत्र रोहित तिवारी (28) ट्रक में खलासी का काम करता था। अमांव गांव के पास ट्रक खड़ा था। रोहित टायर चेक कर रहा था।

तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक से टक्कर मार दी। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

इधर खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव हाइवे पर खड़े ट्रक में एक ट्रक  बेकाबू होकर जा घुसा। हादसे में भिड़े ट्रक के चालक राजू और खलासी प्रदीप निवासी चिमिंडा थाना जोटा जिला लुधियाना पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गये।

ट्रक साइकिल पार्ट्स का भाड़ा लादकर दिल्ली से बिहार जा रहा था। घायलों को जिला अस्पताल से डाक्टरों ने कानपुर के लिये रेफर किया है।

शहर के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी निजाम खां का पुत्र एहतेशाम अपनी रिश्तेदार फरीदा को बाइक लेकर जा रहा था। बाइक सवार किसी वाहन की टक्कर जीटी रोड में दुर्घटना का शिकार हो गये।

उधर चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी अलोक पुत्र अशोक दुर्घटना का शिकार बना है। थरियांव असोथर मार्ग में घासीपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी मुन्ना लाला कस्बे से घर जा रहे थे। घासीपुर के पास सामने से आये बाइक सवार राजेंद्र, बृजेश निवासी टेक्सरिया थाना असोथर से सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें