फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
जतिन यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। साइकिल सवार हाईस्कूल के छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्र के पिता लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र सड़क पर गिरा था, इसके बाद ट्रक के पहियों ने उसे रौंद दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र बक्सपुर इलाके के हीरालाल नगर निवासी जगजीत सिंह यादव लखनऊ ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल हैं। उनका पुत्र जतिन यादव (16) कक्षा 10 का छात्र था। बड़े भाई सोहन ने बताया कि मंगलवार को छोट भाई जतिन प्रोजेक्ट बनवाने के लिए कैफे साइकिल से जा रहा था। बड़नपुर चौराहे से पहले बर्फ फैक्टरी के पास उसकी साइकिल में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। भाई साइकिल से उछलकर रोड पर गिरा। तभी गाजीपुर से राधानगर की ओर जा रहे ट्रक ने जतिन को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। ट्रक मौके से भाग निकला। भाई ने राधानगर पुलिस पर आरोप लगाया कि नो एंट्री के बावजूद ट्रक शहर के अंदर से भागा है। जतिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना से जतिन की मां साधना देवी और बहन शिवानी का बदहवास हो गए। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें