फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ंदा निवासी रहीम खान अपने बेटे इसराइल के साथ बाइक से रविवार की दोपहर रिश्तेदारी की एक शादी समारोह में जरारा गांव गया हुआ था। देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे तभी बकेवर थाना क्षेत्र के डारी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में रहीम खान की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसराइल घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इसराइल को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें