हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। उसरहा पुरवा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक छह वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बच्ची कार में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा (सीर मवई) गांव निवासी चंद्रेश गौतम की छह वर्षीय पुत्री आंचल अपनी मां ज्ञानमती के साथ गुरुवार शाम उसरहा पुरवा गांव के रिश्तेदार झूरी लाल के यहां शादी समारोह में गई थी। आंचल शाम को झूरीलाल के घर सामने खेल रही थी और खेलते हुए वह सड़क किनारे जा
पहुंची।
इसी दौरान प्रेमनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने आंचल को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि कार सवार वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।