फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
शिवकरन लोधी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा निवासी शिवकरन लोधी (18) मजदूरी करता था। सोमवार को वह नाना के रेरुवा गांव स्थित घर से लौट रहा था। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चौफेरवा के पास बाइक सवार शिवकरन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देेखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के मिले मोबाइल से परिजनों को खबर दी। मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि शिवकरन इकलौता था। उसकी मौत से परिवार का चिराग बुझ गया है। मृतक की मां संगीता और बहन शिवानी बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें