बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के करेरा गांव में एक युवक ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में अकेला होने के कारण घर के अंदर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर अंदर से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करेरा गांव निवासी स्व. अन्नू तिवारी का बेटा सुशील कुमार तिवारी (20) कमरे के हुक में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर थानाध्यक्ष ललौली केशव वर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना हो सकता है। युवक के पिता अन्नू तिवारी 10 साल पहले गाजीपुर थानाक्षेत्र के जुकरा गांव से आकर
करेरा गांव में घर बनवाकर बस गए थे। करेरा गांव में युवक की मौसी नीलम देवी व मौसा उदय नारायण द्विवेदी रहते हैं। युवक के पिता अन्नू तिवारी की मृत्यु बीमारी से चार साल पहले हो चुकी है। मां की मौत दो साल पहले हुई थी। इसके बाद से युवक घर में अकेला रहता था। युवक शहर में सेवई सूतफेनी बनाने का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
..........................