फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। धान काटने के बाद तालाब में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक देर तक खेत वापस नहीं पहुंचा, तो पत्नी तालाब किनारे पहुंची और उसके कपड़े देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उसकी खोजबीन की तो शव बरामद हो गया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के उकाथू गांव निवासी संतोष सिंह (35) खेती करके पत्नी माला और तीन बच्चों का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह वह धान काटने के लिए खेतों में गया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी खाना लेकर खेत पहुंची, तो उसने कहा कि वह स्नान के लिए तालाब जा रहा है और बाद में खाना खाएगा। काफी देर तक जब संतोष सिंह नहीं लौटा, तो पत्नी खेत के पास ही स्थित तालाब किनारे पहुंची तो वहां पर पति के कपड़े रखे थे। पति नहीं दिखा तो पत्नी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। कुछ लोग तालाब में कूदे और खोजबीन की तो संतोष का शव मिल गया। परिजन उसे नजदीक के एक अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन उसे हरदो लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खागा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें