फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न होने से सड़क हादसे में चली गई युवक की जान

विज्ञापन
गमगीन बैठे मृतक के परिजन - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। हेलमेट न लगाना युवक की मौत का कारण बन गया। बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक कई फीट दूर गिर पड़ा। बाइक सवार के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी, अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। घर पर सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के तपनी करेरा गांव निवासी रामखेलावन यादव किसान हैं। बेटा अरविंद कुमार यादव (32) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली में त्योहार पर घर आया था। पिता रामखेलावन ने शहर में एक प्लाट खरीदा था। गुरुवार को प्लाट में मिट्टी पुराई का काम कराने अरविंद शहर गया था। रात करीब दस बजे बाइक से
गांव लौटते समय बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर बरौंहा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अरविंद बाइक से उछल कर कई फीट दूर गिर पड़ा। राहगीरों ने 100 नंबर पर सूचना दी। सिर व चेहरे पर काफी चोट लगी थी। पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के
विज्ञापन

मुताबिक सिर पर गहरी चोट लगने से काफी खून बह गया, इससे उसकी मौत हो गई। घटना से पत्नी कल्पना देवी और मां मैना देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। अरविंद का एक आठ साल का बेटा प्रिंशू है। परिवार में एक छोटा भाई कल्लू यादव है। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। सिर में हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती। शरीर कुचला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें