फतेहपुर। शासन ने शहर में एक गोशाला निर्माण की मंजूरी दे दी है। एक करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण होगा। इसकी पहली किस्त नगर पालिका परिषद के खाते में आ गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद गोशाला निर्माण शुरू हो जाएगा।
नगर पालिका परिषद ने दो साल पहले शहर क्षेत्र में चार गोशाला निर्माण कराने के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजा था। यह डीपीआर चौफेरवा, अजगवां, बक्सपुर व अस्ती के लिए भेजा गया था। शासन ने चार में सिर्फ एक गोशाला निर्माण का डीपीआर स्वीकृत किया है। कहा गया है कि जगह अपने हिसाब से चुन लें। निर्माण के
लिए एक करोड़ 64 लाख बजट मंजूर हुआ है। निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किस्त में 82 लाख रुपये पालिका के खाते में भेज दी गई है। अवर अभियंता निर्माण अमित जायसवाल ने बताया कि जल्द ही गोशाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण प्रारंभ किया जाएगा।
गोशाला निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। गोशाला में बाउंड्री, टीनशेड, पेयजल से संबंधित निर्माण कार्य कराए जाने हैं।