फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत, दो लाइनमैन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। करंट की चपेट में आने से बुधवार को शाह में एक महिला की मौत हो गई। वहीं हथगाम व थरियांव क्षेत्र में दो लाइनमैन झुलस गए।
विज्ञापन

शाह प्रतिनिधि के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी चिरौंजी लाल की पत्नी राधा देवी(43) सुबह घर में साफ सफाई कर रही थी। तभी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। हादसा देखकर परिवार के लोग पहुंचे। बिजली सप्लाई बंद की। उसे पास के अस्पताल लेकर गए। हालत बिगड़ी देखकर डाक्टर ने जिला
अस्पताल भेजा। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव अंतिम संस्कार को लेकर घर चले गए।
हथगाम थाने के ठिठौरा के अहिरनपर निवासी राजू गुप्ता का बेटा मिथुन (35) सिठौरा उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन है। शटडाउन लेकर सिठौरा गांव फाल्ट ठीक करने पहुंचा।
विज्ञापन

करंट का झटका लगने से पोल से नीचे गिरा। हथगाम पीएचसी से डॉक्टर जिला अस्पताल को रेफर किया। इधर, थरियांव थाना क्षेत्र के बेनीगंज निवासी सत्य नारायण का बेटा नवरंग चौहान (32) राधानगर उपकेंद्र में संविदा
लाइन मैन है। वह शटडाउन लेकर अंदौली में फाल्ट सुधारने गया था। खंभे में लाइन सुधारते समय करंट की चपेट में आ गया। उसका एक हाथ और पैर झुलस गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया है।
बस में बैठी किशोरी का हाथ ट्रक से टकराया
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के मंगरेमऊ निवासी महफूज आलम की बेटी बुसरा खान (17) मां रेशमा बानो के साथ बस से घर लौट रही थी। वह खिड़की पर बैठी थी। तभी ट्रक ने बस को ओवरटेक किया। खिड़की से बाहर निकला हाथ ट्रक की चपेट में आने से काफी जख्मी हो गया है।
विज्ञापन

ब्यूरो
दो किशोरियों का अपहरण
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से किशोरियों के अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। शहर कोतवाली के एक इलाके की किशोरी तीस सितंबर को शौचक्रिया के लिए गई थी। गांव के कुलदीप लोधी, कुलदीप की भाभी मीना, जय सिंह पर अपहरण का आरोप है। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के अपहरण में कुलदीप मुख्य आरोपी है। सहयोगी मीना और जय सिंह है। दूसरे मामले में शहर के भैरमपुर गांव निवासी चंद्र किशोर की बेटी किरन (15) सोमवार सुबह चारपाई से गायब थी। परिजन खोजबीन में जुटे। कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पिता ने अपरिचित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें