फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के पीछे टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बाइक से कन्नौज से मध्य प्रदेश जा रहा युवक ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसका हेलमेट टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार साथियों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत ट्रक को पकड़ लिया और मृतक के परिजनों को खबर दी। हादसा महिचा मंदिर चौकी के सामने ब्रिज पर हुआ।
विज्ञापन

कन्नौज छिबरामऊ के सौरिख थानाक्षेत्र के नगलाभीम गांव निवासी अरविंद सिंह (45) मध्य प्रदेश में लोअर बेचने का काम करता है। वह शनिवार की सुबह अपने साथी सनुज व महेंद्र के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के लिए निकला था। सनुज व महेंद्र अलग-अलग बाइक पर थे और अरविंद अपनी बाइक से था। शाम करीब चार बजे महिचा मंदिर पुलिस चौकी के सामने ब्रिज पर बैक हो रहे ट्रक से अरविंद टकरा गया।
टक्कर लगते ही अरविंद का हेलमेट टूट गया और उसके सिर पर चोर्टें आइं। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र व सनुज ने पुलिस को हादसे की जानकारी जानकारी दी। इसके बाद अरविंद के परिवार को बताया गया। सनुज ने बताया कि तीनों लोग लोअर बेचने का काम करते हैं और मध्य प्रदेश जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें