फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में पांच झोपड़ियां राख, छह मवेशी जिंदा जली

विज्ञापन
औंग कस्बे में जलतीं झोपड़ियां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फोटो- 36
विज्ञापन

-------
आग से पांच झोपड़ियां जलीं, छह मवेशी जिंदा जले
- ग्रामीणों ने नशेड़ियों पर लगाया आग लगाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। कस्बे में सोमवार सुबह आग लगने से पांच झोपड़ियां और उनमें रखी गृहस्थी जल गई। लपटों की चपेट में आने से छह मवेशियों भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। हादसे के समय झोपड़ियों में कोई नहीं था।
कस्बा निवासी मोहम्मद शरीफ, राम सजीवन पासवान, पृथ्वीपाल पासवान, विजय पासवान, मदन कश्यप परिवार के लोग साथ खेत गेहूं की कटाई करने गए थे। उसी दौरान इन सभी के घरों में आग लग गई। लपटों को देखकर कस्बा, गोधरौली, अकबरखेड़ा के लोग पहुंचे। तालाब के पानी और समर्सिबल पंप से पानी डालकर आग बुझाई। घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग की सूचना पर हल्का लेखपाल अभिषेक शिवहरे, तहसीलदार बिंदकी सर्वेश सिंह गौर, थानाध्यक्ष आलोक पांडेय, पशु चिकित्सक संतोष शर्मा गोपालगंज मौके पर पहुंच गए। राजस्व टीम ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी बिंदकी को देने की बात कही है। पशु चिकित्सक ने बकरियों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से सभी पांच लोगों की गृहस्थी का सामान जल गया। इसके अलावा मदन की पांच बकरियों व एक बकरे की जलकर मौत हो गई। आग सबसे पहले विजय पासवान की झोपड़ी से लगी थी। उसके घर के पास बीड़ी, सिगरेट के टुकड़े व माचिस की जली तीलियां मिली है। पीड़ितों का आरोप है कि किसी शरारती तत्व जलती हुई बीड़ी, सिगरेट या माचिस फेंक कर घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें